गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कसा तंज

Author Picture
By Sharma Published On: October 20, 2020
mp gangster act narrotam mishra

शिवपुरी| पोहरी सेभाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के समर्थन में सोमवार को बैराड़ में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्र ने सभा को संबोधित किया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home Minister Narottam Mishra)ने कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath)पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की कितनी ओछी मानसिकता का ताजा उदाहरण है कि एक महिला जो पूर्व मंत्री है उसे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आइटम बताना इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ और हो नहीं सकती है। इससे  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक महिला सांसद को त टंच माल बताया था। 

 
 
 
हमने सोनिया गांधी से कहा कि इन  बुरुगों को संभालो इनकी मानसिकता महिलाओं के प्रति बहुत घटिया हो चुकी है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है10 से केंद्र में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई ,और आज बचन दे रहा हूँ कि आने वाले आम में कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी चुनाव नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाएगी।
क्योंकि इन्होंने महिलाओं का अपमान किया है,युवाओं से झूठ बोला है ,किसान से झूठ बोला है,कन्याओं की शादी की राशि नही दी। कर्जा माफ नहीं किया। और हमारी सरकारों ने जो कहा वो कर- के दिखाया है, हमारा कश्मीर हमारा है आज ,राम मंदिर का काम शुरू है। किसानों को 6 हजार हो चुका साल के हम दे रहे थे,अब प्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपये मिलेंगे।