कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र बहादुर सिंह का देर रात कोरोना से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: October 27, 2020
Congress leader Mahendra singh

रायपुर। उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) को लगा बड़ा झटका। वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता महेंद्र बहादुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित बताये जा रहे थे।  जिसकी वजह से उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान देर रात महेंद्र सिंह का निधन हो गया।

ये भी पढ़े : कोविड-19 के 24 घंटों में 45,149 नए मामले, आंकड़ा 79 लाख पार

महेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त 

श्री महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया।

bhupesh baghel tweet
bhupesh baghel tweet

ये भी पढ़े : सी बक्थोर्न ऐसा फल जिसमें सभी जरूरी तत्व, पढ़िए सभी विशेषताएं

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप