शक्कर और चीनी में क्या अंतर है, दोनों में से कौन अधिक गुणकारी

Author Picture
By Sharma Published On: November 21, 2020
sugar

ज्यादातर लोग चीनी और शक्कर को पर्यायवाची मानते हैं परंतु क्या आप जानते हैं दोनों के बीच बड़ा अंतर है। आइए पढ़ते हैं कि दोनों में क्या अंतर है 

ये भी पढ़े : अक्षय कुमार ने यू-ट्यूबर राशिद सिद्दकी पर ठोका है 500 करोड़ का केस, जानें क्यों ?

चीनी

सुगर मिल में गन्ना ले जाकर उसमें से रस निकाल कर उसका क्रिस्टलीकरण किया जाता है। इन क्रिस्टल को रिफाइंड करके चीनी बनती है। गन्ने के रस से 10% भाग चीनी के रूप में प्राप्त होता है। शेष 90% जो तरल पदार्थ बचता है उसे सीरा कहते हैं। यह सीरा शराब बनाने वाली फैक्ट्री में बेच दिया जाता है और वहां इससे एल्कोहल ( स्पिरिट) और देसी शराब बनाई जाती है।

ये भी पढ़े : प्रदेश में नहीं लागू होगा लॉकडाउन, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल कॉलेज, विवाह में सीमित संख्या में शामिल होंगे लोग

शक्कर 

गुड़ बनाने के लिए जो रस गाढ़ा किया था उसे हल्का ठंडा होने पर पेड़ी न काट कर उसकी लकड़ी के बड़े बड़े हथोड़े ( मस्तु) से कूट कूट कर बारीक कर लिया जाता है। यह शक्कर है।

ये भी पढ़े : बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने पद से इस्तीफा दिया, आज ही संभाला था कार्यभार

कौन हैं ज़्यादा बेहतर 

चीनी बनाने की प्रक्रिया में धातु एवं रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है जबकि शक्कर 100% ऑर्गेनिक होती है। इसलिए शक्कर में ज्यादा मिनरल्स होते हैं और कैलोरी कम होती है। निश्चित रूप से शक्कर अधिक गुणकारी और फायदेमंद है लेकिन शक्कर के दानों का आकार समान नहीं होता और इसका रंग भी चीनी जैसा साफ और सफेद नहीं होता। बनाने की प्रक्रिया में मानव एवं पशुओं का उपयोग होता है इसलिए चीनी की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती है। इसलिए ज्यादातर लोग चीनी खरीदना पसंद करते हैं।  

ये भी पढ़े : 26/11 की बरसी पर बड़ा आतंकी हमला करने आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी: सूत्र

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप