पुलिस मुख्यालय के पास 35 साल की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 15, 2021
raped

भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) के पास एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी। तभी एक अज्ञात आरोपी महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। उसके साथ जमकर मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद महिला ने डायल-100 को फोन कर मामले की जानकारी दी। हालांकि अब तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला अपने पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल इलाज कराने गई थी। वहां से उसे पता चला कि लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण हो रहा है, तो वह वहां गई और उसने खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

ये भी पढ़े :  बीजेपी के सिंधिया के सिर्फ एक समर्थक को कार्यकारिणी में मिली जगह

तभी एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह हाथ से दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उससे दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

ये भी पढ़े :  ग्वालियर में बर्ड फ्लू की दहशत पिछले 24 घंटे में 37 पक्षियों की मौत 

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म किए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया देर रात दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस ने सबसे पहले महिला की सहायता की। उसके बाद उसके बताए पते से पति को भी अपने साथ जहांगीराबाद थाने ले आई। पति को देखने के बाद ही महिला कुछ बोलने की स्थिति में आई। उसके बाद ही उसने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप