भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने कहा ग्वालियर में कमल नाथ को घुसने नहीं दिया जाएगा

Author Picture
By Sharma Published On: September 16, 2020
BJYM

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी BJYM की स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को ग्वालियर के फूलबाग से शुरू हुई। यह यात्रा उन 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी, जहां उपचुनाव होने हैं। यात्रा को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व पूर्व विधायक मुन्नाालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि कमल नाथ सरकार ने युवाओं के साथ वादा खिलाफी की है। 4 हजार रुपये बेरोज़गारी भत्ता देने का वचन देकर भूलने वाले कमल नाथ को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में उनके साथ दिग्विजय सिंह का भी विरोध करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व मंत्री दीपक शर्मा भी मौजूद थे।

kamalnath
kamalnath

BJYM सिखाएगा कमल नाथ व दिग्विजय सिंह को सबक

पूर्व विधायक गोयल ने कहा कि युवाओं से वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा युवाओं को बताना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है, साथ ही मोर्चा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। BJYM के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे। 15 माह के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। शासकीय सेवा में भर्ती पर रोक लगा दी। मोर्चा अब युवाओं का अपमान करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह को सबक सिखाएगा।