मुख्यमंत्री  ने कहा – मास्क पहनने की अनिवार्यता का गंभीरता से पालन करवाया जाये

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2020
shivraj

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए। अभी 7700 ऑक्सीजन व 700 आईसीयू बेड हैं, इन्हें अगले माह तक बढ़ाकर क्रमश:11700 व 2500 किया जाएगा। चौहान ने कहा कि भोपाल व अन्य बड़े शहरों में आसपास के स्थानों से रोगी न आए यह सुनिश्चित करें। प्रत्येक जिले में ही कोरोना का उपचार की सुविधाएं बढ़ाई जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग की जा रही ओक्सईजेन का उपचार के लिए प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन कराएं और इसके लिए अभियान चलाएं।