Digvijaya singh ने ट्वीट कर कहा EVM मशीन पर नहीं है भरोसा

Author Picture
By Sharma Published On: November 3, 2020
Digvijay said on Rahul Lodhi joining BJP

भोपाल | मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  ने एक बार फिर ईवीएम मशीनों पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय ने कहा है कि भारत और कुछ अन्य छोटे देश ही ईवीएम मशीन का उपयोग करते हैं जबकि विकसित देशों में इसका इस्तेमाल नहीं होता।

 

 

दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM  पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप