BY-Election से पहले सरकार का बड़ा दांव, मध्यप्रदेश में निकली पुलिस आरक्षक की भर्ती

Author Picture
By Sharma Published On: October 23, 2020
police constable in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश | भोपाल में उपचुनाव से पहले भाजपा सरकार ने चार हजार पुलिस आरक्षक की भर्ती करने का दांव खेला है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पुलिस आरक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा को इसका फायदा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मिल सकता है, क्योंकि पुलिस भर्ती के लिए सर्वाधिBY क आवदेन इसी इलाके से होते हैं।
 
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने फरवरी, 2020 में पुलिस की बंपर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली थी। दस हजार खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया मार्च से शुरू होने जा रही थी, लेकिन भाजपाने उनकी सरकार गिरा दी। प्रदेश में नियुक्तियों पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले कर चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने भर्ती वाले विभागों और पीईबी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।
 
पिछले दिनों उन्होंने समय पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। झसके बाद पीईबी ने पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम 13 जारी कर दिया है। भर्ती मिलेंगे और सात जनवरी तक जमा किए जा सकते हैं। 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन के लिए आवेदन होगा। परीक्षा छह मार्च 2021 से प्रारंभ होगी । भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट Www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।