इमरती देवी बोली कमलनाथ की मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम

Author Picture
By Sharma Published On: October 23, 2020
Imarti Devi-Kamal Natha

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में बयानों की मयाद्दा टूट रही है। बीते रविवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) को आइटम कह दिया था। इस पर बीजेपी हमलावर हुई थी। राहुल गांधी ने भी कमलनाथ को फटकार लगाई थी। चार दिन बाद अब इमरती (Imarti Devi) ने भी उसी शब्द का इस्तेमाल किया है। वे कमलनाथ की मां और बहन को आइटम कह रही हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में शायद अब यही बाकी रह गया था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी (Imarti Devi) का वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़े : बीजेपी को सुरखी और सांची सीट पर नजर आ रहा कठिन मुकाबला, जानिए क्यों

आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी का वीडियो ट्वीट किया

ये भी पढ़े : भू-संपत्ति के मुद्रीकरण की समीक्षा में जुटे रेलवे और रक्षा मंत्रालय

कमलनाथ की मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम

इसमें इमरती (Imarti Devi) मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इमरती कह रही हैं, वो बंगाल का आदमी है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।

ये भी पढ़े : कोविड-19 के भारत में पिछले 24 घंटों में 55,838 नए मामले, आंकड़ा 77 लाख पार

छिन्दवाड़ा से 10 बार लोकसभा पहुँचने वाले, संसद के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर इमरती देवी (Imarti Devi) ने कहा था- वह (कमलनाथ) बंगाल से आया है। उसको बोलने की सभ्यता नहीं है। एक हरिजन महिला की इज्जत करना नहीं जानता तो वह क्या जानता है। ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं है। उसे यहां से बाहर कर देना चाहिए।

ये भी पढ़े : नवरात्री का छठा दिन, माँ कात्यायनी को अधिष्ठात्री देवी भी कहते है

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप