ग्वालियर में सौतेले बेटे ने बुजुर्ग मां से किया दुष्कर्म , पिता गया था काम के सिलसिले में बाहर 

Author Picture
By Sharma Published On: January 8, 2021
rapes

ग्वालियर | एक 58 वर्षीय महिला के साथ उसके ही सौतेले बेटे ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के साथ ही मारपीट भी की है। घटना के समय पिता काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। घटना वीरपुर बांध गिरवाई में शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

शुक्रवार सुबह गिरवाई थाना पहुंची एक महिला ने अपने साथ घटी पूरी घटना सुनाई है। महिला ने बताया है कि अभी उसकी उम्र 58 साल है और वह मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली हैं। 20 साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद वह प्रेम होने पर गांव के ही एक युवक के साथ ग्वालियर चली आई थी। यहां वीरपुर बांध गिरवाई में रहने लगी। मंदिर में शादी करने के बाद वह खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे थे। पति उसका काफी ख्याल रखता था।

ये भी पढ़े :पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, आज से भरे जाने थे फॉर्म

महिला ने पुलिस को बताया कि 15 साल से पति की पहली शादी से हुआ बेटा भी हमारे साथ रह रहा है। कभी कुछ विवाद नहीं हुआ था। अभी उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। शुक्रवार सुबह 4 बजे जब वह गहरी नींद में थी तभी उसका सौतेला बेटा उसके साथ गलत करने लगा। जब नींद खुली और विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया की किसी से इस बात का जिक्र किया तो जान से मार देगा। आरोपी के भागने के बाद पीड़ित महिला थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

ये भी पढ़े :Honey trap मामला जब्त हार्ड डिस्क की FSL रिपोर्ट आई ,आरोपी को उज्जैन जेल शिफ्ट किया

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप