इंदौर में शिवराज सरकार के मंत्री मॉडल्स के साथ फैशन शो करते आए नजर

Author Picture
By Sharma Published On: October 12, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल फैशन शो में कैटवॉक करने पर ट्रोल हो रहे हैं। इंदौर में शनिवार को एमपी वुमंस प्रेस क्लब के फैशन शो में मंत्री ने शिरकत की थी। मॉडल्स के साथ रैम्प पर उनके कैटवॉक का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स मंत्री को ट्रोल करने लगे। कांग्रेस ने तंज करते हुए लिखा- विश्वगुरू बनकर रहेंगे। एक यूजर ने लिखा- विलक्षण प्रतिभा के धनी बीजेपी में ही क्यों मिलते हैं।

वीडियो में मंत्री दो मॉडल्स के साथ रैंप पर कैटवॉक करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने हाथ जोड़े और विक्ट्री साइन भी दिखाया, लेकिन मंत्री अपने इस कैटवॉक को लेकर अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर तारीफ से लेकर तंज तक कस रहे हैं कमल पटेल मध्य प्रदेश की हरदा विधानसभा से विधायक हैं। इस सीट से वो कई बार विधायक चुने गए हैं। 2020 में कमलनाथ सरकार जाने के बाद शिवराज सरकार में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया।