MP में 24 घंटे में कोरोना के इतने मामले मिले,कांग्रेस नेता भी हुए संक्रमित

Author Picture
By Sharma Published On: January 9, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 2040 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। एक्टिव केस 6849 हो गए। संक्रमण दर 3% पहुंच गई है। 24 घंटे में इंदौर में 621 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में सेक्स स्कैंडल में पकड़ाईं 3 लड़कियां और 1 कस्टमर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भोपाल में 434 नए केस आए हैं। ग्वालियर में 304 नए मरीज मिले हैं। जबलपुर में 152 नए संक्रमित मिले। सीहोर, जबलपुर और भोपाल में 1-1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। सागर में 53 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं।

भोपाल में मिले नए मरीजों में 36 बच्चे भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें 6 महीने की बच्ची है। शुक्रवार को भी 28 बच्चे संक्रमित मिले थे। यानी दो दिन में 64 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें जीएमसी डीन अरविंद राय सहित दो डॉक्टर शामिल हैं। सबसे ज्यादा 180 मरीज कोलार में मिले हैं। इनके अलावा गोविंदपुरा में 90, बैरागढ़ में 50, पुराने शहर में 40 नए मरीज सामने आए हैं। इधर, एम्स में अशोका गार्डन में रहने वाले 58 साल के एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता को 25 साल से अस्थमा की शिकायत थी। इसी कारण उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई थी। शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इलाज के लिए कुछ दिन पहले ही मुंबई गए थे। वहां उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। शुक्रवार को ही वह मुंबई से भोपाल लौटे हैं। उनका मुंबई में ऑपरेशन होना था। बाद में मंत्री ने मीडिया के जरिए बताया कि अब डॉक्टर ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। अरुण सुभाष यादव भी पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।