MP के 3 जिलों में लॉकडाउन: सामाजिक समारोह की अनुमति लेना जरूरी, इन चीजों के लिए रहेगी छूट जानिए

Author Picture
By Sharma Published On: March 19, 2021
lockdown

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर और में 21 मार्च को एक द‍िन का लॉकडाउन रहेगा. इन जिलों में आगामी आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा. जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च तक स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे.lock लॉकडाउन शनिवार रात से सोमवार सुबह तक  रहेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना समीक्षा बैठक में यह न‍िर्णय ल‍िया है|

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘देश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं. फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भीड़ न करें तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें, जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि  समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं. सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है