GWALIOR चंबल में 27 और 28 अक्टूबर को करेंगे स्टार प्रचारक :सचिन पायलट  

Author Picture
By Sharma Published On: October 25, 2020
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को आएंगे। लेकिन, स्टार प्रचारक होने के बाद भी उन्होंने रैलियों से दूरी बना ली है। वे शिवपुरी, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधान सभाओं में जाएंगे जरूर, लेकिन सिर्फ कांग्रेस के पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे।
 
 
 
पायलट अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 27 अटूबर को सुबह सवा 10 बजे ग्वालियर से हेलीकाप्टर से दोपहर 11 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता से मिलेंगे। यहां से दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता से संपर्क करेंगे। दोपहर 2.35 बजे जौरा, और शाम 4 बजे सुमावली और मुरैना जाएंगे। 
 
 
वे शाम 5.30 बजे ग्वालियर पहुचेंगे। वहां पर शाम 7 बजे ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति के बारे में बताएंगे। पायलट 28 अक्टूबर को 11.15 बजे ग्वालियर से साढ़े 11 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र के नूराबाद और दिमनी विधानसभा की मनबसई में जाएंगे। भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और दोपहर पौने चार बजे गोहद में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ता से मिलेंग