यूपी परिवहन निगम: आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 18, 2026

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार और प्रोग्रामर पदों पर तैनात करीब 310 कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

वार्षिक वृद्धि का नियम

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि निगम में आउटसोर्स कर्मियों के लिए हर साल 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का प्रावधान है। इसी नीति के तहत साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में 5-5 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, जिससे कर्मचारियों को निरंतर आर्थिक लाभ मिलता रहे।

किसे मिलेगा कितना लाभ

इस फैसले से कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन बढ़कर 21,420 रुपये, लेखाकारों का 26,000 रुपये और प्रोग्रामरों का मानदेय 43,313 रुपये प्रति माह हो जाएगा। यह कदम कर्मचारियों की कार्यक्षमता और प्रोत्साहन को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।