शुक्र ग्रह 23 नंवबर को वृश्चिक राशि में करेगे उदय, इन राशियों पर पड़ेगा ये असर

राशि। शुक्र ग्रह 11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन इस ग्रह का वृश्चिक राशि में उदय 23 नवंबर को होगा। शुक्र के गोचर से कई राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वली हैं। जयोतिषाचार्य सुनील चौपड़ा के मुताबिक वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 नवंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करके, मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शुक्र ग्रह को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में 5 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह सूर्य के साथ होने से अस्त अवस्था मे है। जो कि 23 नवम्बर को वृश्चिक राशि मे उदय होंगे, एवं राहु शनि से दृष्ट होने के कारण बलवीर स्थिति में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के नजरिए से ये महीना अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. बिजनेस और करियर में तरक्की मिल सकती है।

वृष राशि

इस महीने वृषभ राशि के लोगों को कार्यों में अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग पार्टनरशिप के व्यापार में हैं, उनके लिए भी ये गोचर शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है. इस समय आपको आंखों की समस्याओं हो सकती है. इस समय वाद विवाद से सावधान रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग किसी मामले में अंहकार न दिखाएं।लालच से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में कामयाबी हासिल होगी. वाहन और घर खरीदने के लिए ये गोचर अच्छा है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेनी की संभावना बन रही है।

कन्या राशि

कन्या राशि के राशि लोगों को इस समय लंबी दूरी की यात्रा की संभावना भी बन रही है।पुराना रुका हुआ पैसा वापिस आने की संभावना है।.

तुला राशि

इस समय निवेश करने से अच्छा लाभ होगा। साथ ही बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार आएगा. परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था, उनका विवाह हो सकता है।विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।

धनु राशि

ज्यादा खर्चों के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। लेकिन करियर के नजरिए से ये समय अच्छा रहेगा।

मकर राशि

नौकरी में ऊंचा पद मिलने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

इस दौरान दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।धन लाभ की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

इस दौरान दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।धन लाभ की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version