मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 14, 2026

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान लिटन दास को आउट करते ही स्टार्क ने टेस्ट करियर के 435 विकेट पूरे कर लिए।

कपिल देव से आगे निकले स्टार्क

इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने भारतीय क्रिकेट के महान पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट दर्ज हैं। स्टार्क अब दुनिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में और ऊपर पहुंच गए हैं।

डेल स्टेन का रिकॉर्ड निशाने पर

अपनी शानदार फॉर्म को देखते हुए स्टार्क अब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। स्टेन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 439 विकेट लिए थे और स्टार्क को उनसे आगे निकलने के लिए अब केवल कुछ और विकेटों की दरकार है।