पुर्तगाल में भारतीय गैंगस्टर्स का खूनी तांडव: लिस्बन के रेस्तरां पर गोलियों की बौछार

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 6, 2026

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास मरसेस इलाके में भारतीय मूल के गैंगस्टर्स के बीच हुई गैंगवार ने हड़कंप मचा दिया है। बदमाशों ने एक रेस्तरां ‘दिलबाग डोनर कबाब’ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

इस हमले के बाद गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने एक वीडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने रेस्तरां मालिक को जान से मारने की सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अगली बार निशाना सीधे मालिक होगा।

दाऊद के नाम का इस्तेमाल

धमकी भरे इस वीडियो में गैंगस्टर ने दाऊद इब्राहिम का नाम लिया है और अमन साहू व सुनील मीणा गैंग का भी जिक्र किया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।