भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों अपने खेल के बजाय एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है, जिसमें कुछ लोग खिलाड़ी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।
वीडियो पर छिड़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां एक पक्ष रिंकू सिंह के व्यवहार की आलोचना कर रहा है, वहीं उनके समर्थक खिलाड़ी के बचाव में उतर आए हैं।
यूपी टी20 लीग की तैयारी
विवादों के बीच रिंकू सिंह का ध्यान अब आगामी यूपी टी20 लीग पर है। वह 14 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी संभालते हुए मैदान पर वापसी करेंगे।