उपचुनाव में 355 उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में, शिक्षा से संपत्ति तक पूरी जानकारी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-Elections) को लेकर च्रर्च चल रही है। मध्यप्रदेश उपचुनाव (By-Elections) में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। जिसमे से 333 पुरुष औऱ 22 महिला प्रत्याशी हैं। वैसे तो हम देखते आये है की नेताओ की शैक्षणिक योग्यता ज्यादा नहीं होती। इस बार के उपचुनावी (By-Elections) उम्मीदवारो का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

उम्मीदवारो की शैक्षणिक योग्यता – 

हमारे देश का दुर्भाग्य तो देखिये जिन लोगो की शिक्षा शून्य के बराबर है वह उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में उतरे है। जो 355 उम्मीदवार मैदान में उतरे में उनकी शिक्षा या ये कहे शैक्षणिक योग्यता बताते है। इस उपचुनाव (By-Elections) में 5वीं से 8वीं तक की शिक्षा लिए 195 उम्मीदवार शामिल हुए है। उसके बाद स्नातक या उससे ज्यादा पढ़े हुए 131 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। यह तो ठीक है की इन 326 उम्मीदवारो ने कुछ तो पढाई की है लेकिन 21 उम्मीदवार ऐसे है जिन्हे सिर्फ साक्षर का ज्ञान है और औऱ 4 उम्मीदवारो को तो उसका भी ज्ञान नहीं है। मतलब की निरक्षर है।

ये भी पढ़े : सी बक्थोर्न ऐसा फल जिसमें सभी जरूरी तत्व, पढ़िए सभी विशेषताएं  

उम्मीदवारों की संपत्ति –

अब बात करते है उम्मीदवारो की संपत्ति की। वैसे तो जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है उनके पास करोडो की संपत्ति होती ही है। इस बार भी खड़े हुए 22 % प्रत्याशियों की संपत्ति की स्थिति 50 लाख से 2 करोड़ के बीच है, 7 % उम्मीदवारो की संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है, 4 % उम्मीदवार यानि 28 उम्मीदवारो की संपत्ति 10 से 50 लाख है, और 39 %  उम्मीदवारो की संपत्ति 10 लाख के अंदर है।

ये भी पढ़े : कोविड-19 के 24 घंटों में 45,149 नए मामले, आंकड़ा 79 लाख पार

सबसे अमीर 3 उम्मीदवार –
  • कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू जो सांवेर सीट से खड़े हुए है, जिनकी संपत्ति है 86.96 करोड़।
  • बीजेपी उम्मीदवार 15 करोड़ की संपत्ति वाले डॉ. सुनील प्रसाद जो की ब्यावरा सीट से खड़े हुए है।
  • बीजेपी के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की संपत्ति 13.45 करोड़ और यह बदनावर क्षेत्र से खड़े हुए है।

यह भी पढ़े : बाजार में सप्लाई हो रहा मिलावटी मावा, अधिकारियो ने भोपल में जब्त किया

सबसे अधिक सालाना आय –
  • बीजेपी के प्रभुराम चौधरी (सांची) सालाना आय 98.73 लाख।
  • कांग्रेस से उत्तमपाल सिंह (मांधाता) सालाना आय 87 लाख।
  • बसपा से पूरन सिंह (सांची) सालाना आय 68 लाख।

“सबसे काम आय वाले ग्वालियर सीट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की प्रत्याशी चैना बेगम के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ तीन हज़ार रूपए नगद है”। 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!