पाकिस्तान अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देते हुए पहली बार चंद्रमा पर अपना रोवर भेजने की तैयारी कर रहा है। ‘जिन्ना-1’ नाम के इस रोवर को साल 2029 में लॉन्च करने की योजना है, जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
चीन के मिशन का बनेगा हिस्सा
यह पाकिस्तान का स्वतंत्र मिशन नहीं है, बल्कि वह चीन के ‘चांग-ई-8’ (Chang’e-8) मून मिशन के साथ अपने रोवर को भेजेगा। चीन की तकनीकी सहायता से पाकिस्तान पहली बार चंद्रमा की सतह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।
क्या है जिन्ना-1 का उद्देश्य
जिन्ना-1 रोवर के जरिए पाकिस्तान चांद पर वैज्ञानिक शोध और अन्वेषण में भागीदारी करेगा। हालांकि अभी तक इस मिशन के तकनीकी पहलुओं और लक्ष्यों का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन इसे देश के अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।