भोपाल में आज निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज भोपाल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा और ‘कर्मश्री’ संस्था के नेतृत्व में 32 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें एक लाख से अधिक नागरिकों के शामिल होने का अनुमान है।

भव्य तिरंगा यात्रा का मार्ग और स्वरूप

यह यात्रा सुबह 10 बजे कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत नगर की भैंसाखेड़ी मंडी तक जाएगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे, जबकि सुरक्षा और यातायात के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश

आयोजन को केवल देशभक्ति तक सीमित न रखते हुए इसमें सामाजिक सरोकार भी जोड़े गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं, जहाँ ‘नशा मुक्त युवा’ जैसे नारों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।