पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कराची में की गई अंधाधुंध हवाई फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जश्न के दौरान हुई इस हिंसा में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 94 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल
इस घटना में घायल हुए लोगों में 17 बच्चे और 10 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 30 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
हर साल दोहराई जाती है लापरवाही
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कराची में हवाई फायरिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है। सुरक्षा के दावों के बावजूद हर साल जश्न के नाम पर की जाने वाली यह गैर-जिम्मेदाराना हरकत कई मासूमों की जान जोखिम में डाल देती है।