जबलपुर: पुलिस चौकी के ठीक सामने चल रही थी अवैध आरा मशीन, वन विभाग ने मारा छापा

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 25, 2026

जबलपुर के गौर पुलिस चौकी के ठीक सामने लंबे समय से संचालित हो रही एक अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद वन विभाग ने मौके पर छापा मारकर भारी मात्रा में लकड़ी और मशीन को जब्त कर लिया है।

पुलिस की नाक के नीचे अवैध कारोबार

हैरानी की बात यह है कि थाना परिसर के सामने ही यह अवैध धंधा बेखौफ चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वन विभाग ने फिलहाल सारा सामान जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटा है कि इस अवैध संचालन के पीछे किसका संरक्षण था।

जांच और सुरक्षा के इंतजाम

डीएफओ पुनीत सोनकर ने बताया कि बरामद की गई अधिकांश लकड़ियां जलाऊ हैं, जिन्हें बारिश के कारण डिपो तक ले जाना चुनौतीपूर्ण है। फिलहाल जब्त सामग्री की सुरक्षा के लिए मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।