इंदौर में बदहाल सड़कों और सर्विस रोड की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पास कीचड़ से भरी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
दो साल से अधूरी सड़क
कांग्रेस का आरोप है कि ड्रेनेज लाइन डालने के नाम पर दो साल पहले खोदी गई सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पांच दिन में सुधार की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम को पांच दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस शहरव्यापी बड़ा आंदोलन करेगी।