नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच वहां फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रभावितों को सुरक्षित निकालने और राहत एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए यह कदम उठाया गया है।
हेल्पलाइन और संपर्क विवरण
बाढ़ में फंसे यात्रियों या उनके परिजन आपातकालीन सहायता के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर 9818963273 या ई-मेल recp1mpbhawan@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार लोकेशन ट्रैकिंग और रेस्क्यू के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।
आपदा की स्थिति
नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और कई लापता हैं। पुल और रास्तों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।