मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सीएम जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही जनता और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
विकास कार्यों का लोकार्पण और निरीक्षण
मुख्यमंत्री बालाघाट पहुंचकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और आवासीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में वे नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
जनसमस्याओं का समाधान और संवाद
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ‘समाधान ऑनलाइन’ में दर्ज शिकायतों की सुनवाई करेंगे और उद्यमियों व युवाओं से चर्चा करेंगे। प्रशासन ने इस अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।