इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 2, 2026

इंदौर नगर निगम ने शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मूसाखेड़ी और बाणगंगा क्षेत्रों में सड़क मार्ग में बाधा बन रहे कई पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया।

मूसाखेड़ी में दुकानों पर चला हथौड़ा

मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस दायरे में आ रही 17 दुकानों के अवैध हिस्सों को निगम अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती से हटा दिया।

बाणगंगा में मकानों के हिस्से किए गए जमींदोज

बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी इलाके में भी सड़क निर्माण में बाधा बन रहे 7 मकानों के आगे के हिस्से तोड़े गए। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के विकास और चौड़ी सड़कों के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।