शिक्षक दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए प्रदेश के शिक्षकों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
युवाओं की अनदेखी पर सरकार को घेरा
सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि नौकरी देने में विफल रही है। उन्होंने भोपाल में अनशन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को अनसुना करने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की है।
सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य के 840 स्कूलों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कहीं शिक्षक कम हैं तो कहीं बच्चे जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश में रिक्त पड़े 72,901 शिक्षक पदों को जल्द भरने की मांग करते हुए सरकार के शिक्षा मॉडल को पूरी तरह विफल बताया है।