मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हालिया दुबई यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखे सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार निवेश के नाम पर लगातार विदेश दौरे और समिट आयोजित कर रही है, लेकिन धरातल पर परिणाम नदारद हैं।
दौरों के खर्च और निवेश पर सवाल
उमंग सिंघार ने दावा किया कि निवेश के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में अब तक 192 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि इन आयोजनों के बाद कितने एमओयू वास्तव में जमीन पर उतरे और कितने युवाओं को रोजगार मिला।
पुराने निवेश का मांगा ब्यौरा
विपक्ष ने सरकार को चुनौती दी है कि नए निवेश के सपने दिखाने से पहले पिछले दौरों का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस का कहना है कि जनता को केवल एमओयू की फोटो नहीं, बल्कि वास्तविक पूंजी निवेश और रोजगार के आंकड़े देखने हैं।