गुना के मधुसूदनगढ़ स्थित उकावद हाईस्कूल में पूर्व प्राचार्य जगदीशचंद्र शिकारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्कूल परिसर और क्लासरूम के भीतर बीड़ी पीते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से स्थानीय अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूल की गरिमा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
शिक्षक के आचरण पर उठे सवाल
स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान में बच्चों के सामने धूम्रपान करना अनुशासनहीनता का बड़ा मामला माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि जो शिक्षक बच्चों को सही संस्कार देने के लिए नियुक्त होते हैं, उनका ऐसा व्यवहार छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
भर्ती में धांधली का पुराना इतिहास
पूर्व प्राचार्य जगदीशचंद्र शिकारी पहले भी अतिथि शिक्षक भर्ती में अनियमितता के आरोपों में घिर चुके हैं। जांच में यह पुष्टि हुई थी कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार किया और अपने बेटे को गलत तरीके से नियुक्त करवाया था।