धार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गिरी, कई घायल

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 24, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

कुक्षी-बड़वानी मार्ग पर कड़माल नाले के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने का काम शुरू किया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।