इंदौर: पार्सल से गायब हुआ 270 ग्राम सोना, सीसीटीवी ने डिलीवरी बॉय को बेनकाब किया

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 7, 2026

इंदौर के सर्राफा बाजार में मुंबई से आए एक ज्वेलरी पार्सल से 270 ग्राम सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। स्थानीय ज्वेलर दिनेश सोनी ने पार्सल में सोने की 11 चेन कम मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

सीसीटीवी से खुली पोल

पुलिस जांच में द्वारकापुरी निवासी 22 वर्षीय रोशन गोयल की संलिप्तता सामने आई, जो लॉजिस्टिक्स कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर कार्यरत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

40 लाख का माल बरामद

आरोपी के पास से चोरी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।