रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों को रेलवे ने अब नियमित साप्ताहिक सेवा में बदल दिया है। उधना-प्रयागराज और बांद्रा-बीकानेर रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के नियमित होने से यात्रियों को साल भर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस
उधना-प्रयागराज स्पेशल (20437/20438) अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित संचालित होगी। प्रयागराज से यह सेवा 24 अगस्त और उधना से 25 अगस्त से शुरू हो रही है, जो रतलाम सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
बांद्रा-बीकानेर एक्सप्रेस की सौगात
बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल (14711/14712) को भी नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन 26 अगस्त से बीकानेर और 27 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस से अपनी नई समय-सारणी और नंबर के साथ नियमित रूप से चलेगी, जिसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।