पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थानीय जनता सरकार और सेना के खिलाफ सड़कों पर है। इस आंतरिक संकट के बीच लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है।
कश्मीर को लेकर नापाक मंसूबे
हाफिज सईद के करीबी माने जाने वाले कसूरी ने ‘गजवा-ए-हिंद’ का जिक्र करते हुए कश्मीर पर कब्जे के लिए कयामत तक संघर्ष जारी रखने की धमकी दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पहले से ही भारी राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा है।
आतंकी नैरेटिव का पर्दाफाश
पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के बावजूद, लश्कर जैसे आतंकी संगठन अपने पुराने एजेंडे पर कायम हैं। कसूरी का यह बयान आतंकी संगठनों की हताशा और भारत विरोधी नफरत को फिर से उजागर करता है।