उज्जैन में महाकाल की भव्य सवारी: सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 2000 पुलिसकर्मी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 4, 2026

उज्जैन में 7 सितंबर को निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पूरे रूट को पांच जोन में बांटा गया है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2000 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा

सवारी मार्ग की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी पूरे मार्ग की मॉनिटरिंग करेंगे।

सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती

जेबकतरों और चेन स्नेचर्स पर लगाम लगाने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में श्रद्धालुओं के बीच तैनात रहेंगे। यह टीम भीड़ में छिपे संदिग्ध तत्वों पर नजर रखेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।