नेपाल की एक अंधेरी सुरंग में नौ दिनों तक फंसे रहे दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान 30 वर्षीय संजय साह ने हिम्मत नहीं हारी और बिना कुछ खाए-पिए लगातार ‘हरे कृष्णा’ मंत्र का जाप करते रहे। संयोग देखिए कि उन्हें जिस दिन मौत के मुंह से बाहर निकाला गया, वह जन्माष्टमी का पावन दिन था।
चमत्कारी बचाव कार्य
दूसरों की जान बचाने के प्रयास में सुरंग में फंसे संजय की हालत अब स्थिर है। उनकी इस आपबीती को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।
अभी भी जारी है रेस्क्यू
सुरंग में अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए नेपाली सेना का बचाव अभियान अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है।