संतान की प्राप्ति व मंगलकामना के लिए 23 नवंबर को होगी अक्षय आंवला नवमी की पूजा

Author Picture
By Sharma Published On: November 20, 2020
akshay amla navmi
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 23 नवंबर आंवला नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। नवमी तिथि 22 नवंबर रात 10:52 बजे से प्रारंभ होकर 23 नवंबर सोमवार रात्रि 12:33 बजे तक रहेगी। पूजा मुहूर्त सुबह 06:45 बजे से 11:54 बजे तक रहेगा जिसका कुल समय 5 घंटे 8 मिनट है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है।

ये भी पढ़े : अक्षय कुमार ने यू-ट्यूबर राशिद सिद्दकी पर ठोका है 500 करोड़ का केस, जानें क्यों ?

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि अक्षय आमला नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने का विधान होता है। मान्यता है आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे नीचे भोजन करने से रोगों का नाश होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आंवले के वृक्ष के नीचे विद्वानों को भोजन कराया जाता है, तथा दक्षिणा भेंट कर खुद भी उसी वृक्ष के निकट बैठकर भोजन किया जाता है। इस दिन महिलाएं अक्षत, पुष्प, चंदन आदि से पूजा-अर्चना कर, आंवले के पेड़ पर पीला धागा लपेटकर वृक्ष की 108 परिक्रमा करती हैं।

ये भी पढ़े : उपचुनाव में BJP की जीत के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे सिंधिया, कांग्रेस के लिए कही ये बात…

इस दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान, पूजा, भक्ति, सेवा किया जाता है उनका पुण्य कई-कई जन्म तक प्राप्त होता है। पदम् पुराण के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता है। इस दिन महिलाएं संतान की प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए आंवले के पेड़ की पूजा करती हैं। किसान खाद्य पदार्थों से निरंतर भंडार भरे रहने और भविष्य में अच्छी फसल के लिए इस दिन को मनाते हैं।

ये भी पढ़े : बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने पद से इस्तीफा दिया, आज ही संभाला था कार्यभार

इस दिन आंवले का वृक्ष घर में लगाना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है। वैसे तो पूर्व की दिशा में बड़े वृक्षों को नहीं लगाना चाहिए किंतु आंवले के वृक्ष को इस दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : MP Board क्लास 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की हुई है कटौती

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप