सीएम ने उपचुनाव के पहले किया भूमिपूजन, पैसा नहीं मिला ताे ग्वालियर नगर निगम ने काम राेका

Author Picture
By Sharma Published On: November 19, 2020
cm shivraj singh

उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कई निर्माण कार्याें के लिए भूमिपूजन किया था। इनके लिए प्रशासकीय स्वीकृति ताे दे दी गई, लेकिन पैसा जारी नहीं किया गया। इसमें 18 सड़कें शहर की भी शामिल हैं। अब नगर निगम ने पैसा नहीं मिलने के कारण इन सड़काें का निर्माण कार्य राेक दिया है।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश में बनेगी Cow Cabinet, शिवराज सिंह चौहान का एलान

उपचुनाव के पहले नगर निगम ने 18 सड़काें के टेंडर जारी करने के साथ ही कंपनियाें से अनुबंध भी कर लिया था।कंपनियाें काे काम शुरू करने के आदेश जारी किए गए और  दाे सड़काें पर काम भी शुरू कर दिया गया। अब इनका काम अचानक राेक दिया गया है। ऐसे में लाेगाें की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। क्याेंकि सड़काें के गड्ढाें के साथ ही आधी बनी सड़कें अब अधिक दिक्कत बन चुकी हैं।

इनमें अलकापुरी चाैराहा से यशाेदा रेसीडेंसी मार्ग, चेतकपुरी से बसंत विहार, विवेक नगर की गलियाें में डामरीकरण कार्य, डीडी नगर एफएएच सेक्टर व वसीम अहमद वाली गली में डामरीकरण, पंचशील नगर व इंद्रमणी नगर डामरीकरण कार्य, मयूर मार्केट की गलियाें में डामरीकरण, सिटी सेंटर साइट-एक की गलियाें में डामरीकरण का काम, बारादरी चाैराहा से शहीद गेट तक सड़क निर्माण कार्य आदि शामिल हैं।

प्रमुख मार्ग इसलिए परेशानी ज्यादा

जिन सड़काें पर निर्माण कार्य हाेना थे, उसमें शहर की प्रमुख सड़कें शामिल थीं। यहां से प्रतिदिन हजाराें वाहन गुजरते हैं। साथ ही कई वीआइपी भी यहां से गुजरते हैं। एेसे में राशि नहीं मिलने से काम रूकने से परेशानी काफी बढ़ जाएगी। सूत्राें की माने ताे शहर के एक जनप्रतिनिधि तक भी यह समस्या पहुंचाई गई है, जिससे जल्द से जल्द बजट मिल सके आैर काम पूरा कराया जा सके।