पीएम मोदी ने आज जारी किया 75 रुपये का सिक्का, जाने क्यों……

Author Picture
By Sharma Published On: October 16, 2020
75 rupee coin

नई दिल्ली, एएनआइ। आज खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे 75 रुपये (75 rupee coin) का स्मृति सिक्का जारी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हाल ही में विकसित की गई 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों (Biofortified varieties) को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम ने सभी को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कई विषयों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को शिवराज में नज़र आए शाहरुख़ और सलमान

इस कार्यक्रम में देश भर के आंगनवाड़ी, कृषि विज्ञान केंद्र और जैविक व बागवानी अभियान से जुड़े लोग शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़े : कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने झांसी रोड और मुरार टीआई को हटाने की मांग की

 उल्लेखनीय है कि एफएओ का लक्ष्य लोगों को पर्याप्त मात्रा में अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन नियमित रूप से सुनिश्चित करना है ताकि वे सक्रिय और स्वस्थ रहें। एफएओ का कार्य पोषण का स्तर उठाना, ग्रामीण जनसंख्या का जीवन बेहतर करना और विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान करना है।

यह भी पढ़े : MP में अब तक के सबसे महंगे चुनाव ,3 करोड़ हर सीट पर खर्च

एफएओ के साथ भारत का ऐतिहासिक संबंध रहा है। भारत के प्रशासनिक सेवा अधिकारी बिनय रंजन सेन ने एफओए के महानिदेशक के रूप में 1956 से 1967 तक काम किया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की स्थापना की गई थी। डब्ल्यूएफपी ने ही वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है।

यह भी पढ़े :  मध्यप्रदेश में अब हर गोली पर होगा चलाने वाले का नाम, पता……. 

 

वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के इस कार्यक्रम को यह सम्मान देने की हाल ही में घोषणा की गई है।

मोबाइल पर खबर पाने के लिए यहाँ क्लिक करे