दिग्विजय सिंह पर 4 बीजेपी मंत्रियों ने लगाया मानहानि का केस 

Author Picture
By Sharma Published On: October 20, 2020
Digvijay Singh

मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने दो दिन पहले फेसबुक पर लिखा था, कि लोकतंत्र के बही-खाते में जो लोग कांग्रेस से गद्दारी कर 35-35 करोड़ में बिके, उन्हें उन लोगों का हिस्सा देना चाहिए। जिन्होंने उन्हें वोट दिया था।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर 4 बीजेपी मंत्रियों ने लगाया मानहानि का केस 

जब तक उन्हें उनका 35 करोड़ में से हिस्सा ना मिले, तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इस आरोप से आहत चार मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्यु न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया और विधायक मुन्नाालाल गोयल ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ 10-10 करोड रुपये की मानहानि का केस लगा दिया है। इस केस की सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़े : नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा क्या कमलनाथ मागेंगे माफ़ी

18 नवंबर को होंगे बयान दर्ज 

वकील विजय शर्मा ने बताया, कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 17 अटूबर को दोपहर 12 बजे फेसबुक पर कांग्रेस छोडऩे वालो पर 35-35 करोड़ रुपये में बिकने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने सोमवार को तीन मंत्रियों और एक विधायक की ओर से विशेष अदालत (विधायकों,सांसदों से जुड़े मामलों की सुनावाई के लिए बनी) में परिवाद दायर किया है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस का आरोप – बीजेपी प्रत्याशी उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां

10 करोड़ की मानहानि की मांग 

इसमें राजनीतिक हस्तियों ने 10-10 करोड की मानहानि की मांग की है। विशेष न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई और परिवादियों के बयान दर्ज करने के लिए 18 नंवबर की तारीख तय की है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप