नरेन्द्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कसा तंज,विकास के प्रति कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस

Author Picture
By Sharma Published On: October 20, 2020
Congress has never been serious about development

ग्वालियर| उपचुनाव को लिकर जंग छिड़ी है कांग्रेस ,बीजेपी में 19 अक्टूबर ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया इन चुनावी सभाओं में केंद्रीय मंत्री ने कहा यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए निर्णायक चुनाव हैं और मतदाताओं को तय करना है कि फैसला कैसे और क्यों करना है।केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनेरा, रायतपुरा, शेरपुर,भोनपुरा,ऐनो और ऐंडोरी  में चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने मतदाताओं से कहा यह निर्णायक घड़ी है और मतदाताओं को यह तय करना है कि उन्हें फैसला कैसे और क्यों देना है। उन्होंने कहा मतदाता कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक तराजू में तोले और फिर देखे कि उसे किसेआजमाना है।

 

 

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा पिछले सवा साल में गोहद विधानसभा क्षेत्र को तो छोड़िए पूरे चंबल अंचल में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ, यह कांग्रेस की पहचान है। इससे पता चलता है कि विकास के प्रति कांग्रेस का रुझान ना पहले था और ना आगे रहेगा।


उन्होंने कहा वहीं इस चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आपके बीच आ रहे हैं।मुख्यमंत्री बताते हैं कि उनकी सरकार ने किसानों,गरीबों और बेरोजगारों के लिए क्या-क्या काम किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने काम किया है। कांग्रेस ने जब कुछ किया ही नहीं है तो उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। 

 

 
यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गर्व के साथ कहते हैं कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में उनकी सरकार ने 4 हजार रुपए जोड़े हैं। इससे पता चलता है कि शिवराज सरकार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसकी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिला का मजाक उड़ाते हैं। वह भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम तक कहते हैं। नारी को आइटम कहना शर्मनाक और लज्जा जनक है। 
 
 
उन्होंने कहा इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार को गद्दार बताया जा रहा है। कौन क्या है, इस बारे में कहने का कोई अधिकार कांग्रेस के पास नहीं है।
चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को लेकर कहा उन्होंने अपनी विधायकी विकास के लिए छोड़ी है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति सरपंच का पद भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है ऐसे में पूर्व विधायकों का भाजपा में शामिल होना निसंदेह है भाजपा को मजबूत करना है।
 
 
 केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से कहा रोजमर्रा के जीवन में भी हम अपने पड़ोसियों से सामान व अन्य चीजों का लेनदेन करते हैं, ऐसे में जमीन पूर्व विधायकों ने जब भाजपा की सरकार बनाने में मदद की तो भाजपा का भी फर्ज बनता है कि इनकी विधायकी लौटाई जाए। यही वजह है भाजपा ने इन पूर्व विधायकों को दोबारा टिकट दिया है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री नरेंद्र कुशवाह,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सावंत सिंह तोमर, गोहद विधानसभा के सह प्रभारी श्री राजेश सोलंकी, श्री कमल सिंह तोमर, श्री विनोद सिंह तोमर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक चुनावी सभाओं में मौजूद थे।