ऑस्ट्रेलिया में फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फेयर वर्क कमीशन ने गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए नए नियमों को मंजूरी दे दी है, जो 17 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे।
न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी
नए आदेश के अनुसार, डिलीवरी वर्कर्स को कम से कम 31.30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 2000 रुपये प्रति घंटे का भुगतान अनिवार्य होगा। यह दर देश के सामान्य न्यूनतम वेतन से भी अधिक है, जिससे लगभग 2.5 लाख कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच
वित्तीय लाभ के साथ-साथ कंपनियों को अब काम के दौरान किसी भी अनहोनी या चोट की स्थिति में वर्कर्स को अनिवार्य रूप से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर देना होगा। इस ऐतिहासिक कदम को गिग इकॉनमी में काम करने वाले लोगों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।