ईरान के साथ जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिका को अपनी सैन्य शक्ति को लेकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सेना ने अपने बेड़े के करीब एक चौथाई यानी 45 MQ-9 रीपर ड्रोन खो दिए हैं, जिससे अरबों डॉलर का वित्तीय नुकसान हुआ है।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना कब्रगाह
होर्मुज के ऊपर उड़ान भरते समय कई अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया गया है। यह क्षेत्र अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के लिए बेहद जोखिम भरा साबित हुआ है, जहां ईरान की सक्रियता ने अमेरिका की हवाई निगरानी क्षमता को चुनौती दी है।
तकनीकी विफलता और भारी आर्थिक मार
युद्ध के दौरान कुछ ड्रोन कम्युनिकेशन लिंक टूटने के कारण क्रैश हो गए। इन 45 ड्रोन के नुकसान से अमेरिका को 1.3 अरब डॉलर से अधिक की चपत लगी है, जो कि उसके कुल रीपर बेड़े का एक बड़ा हिस्सा है।