शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह का बल्ला जमकर गरज रहा है। जालंधर वारियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने लुधियाना लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
मैदान पर दिखा प्रभसिमरन का जलवा
प्रभसिमरन ने मात्र 39 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके शामिल थे।
जालंधर वारियर्स को मिली बड़ी जीत
इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत जालंधर वारियर्स ने लुधियाना लायंस के खिलाफ 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। प्रभसिमरन की यह पारी टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बनी हुई है।