मध्य प्रदेश में शादी सहायता योजना के तहत 30 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत ने 9 सितंबर तक रिमांड पर भेजा है।
फर्जी दस्तावेजों से सरकारी खजाने को चूना
जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच फर्जी दस्तावेजों और अपात्र लोगों के नाम पर 30.18 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। आरोपी ने सरकारी फंड को हड़पने के लिए बैंक खातों में हेरफेर और नकद निकासी का सहारा लिया था।
मनी लॉन्ड्रिंग की सघन जांच
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की एफआईआर के आधार पर ईडी अब इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस सरकारी धन को किन खातों में डायवर्ट किया गया और इस घोटाले में अन्य कौन-कौन से अधिकारी या बिचौलिए शामिल थे।