रतलाम में धूमधाम से मनई गई जन्माष्टमी, युवाओं ने पहली बार में ही फोड़ी 60 फीट ऊंची दही हांडी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 5, 2026

देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। रतलाम शहर में भी रात बारह बजते ही मंदिरों और घरों में कान्हा के जन्म की गूंज गूंज उठी। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मंदिरों में सजावट और भव्य आयोजन

श्रीराम मंदिर, गोपाल जी मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट के बीच भक्तों ने भजनों पर झूमकर अपनी खुशी जाहिर की और आतिशबाजी भी की गई।

पहली कोशिश में टूटी दही हांडी

सैलाना रोड स्थित राम मंदिर के सामने इस बार 60 फीट ऊंची दही हांडी का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण अंचल से आई युवाओं की टीम ने मात्र पहली ही कोशिश में रात साढ़े बारह बजे इस ऊंची मटकी को फोड़कर 35 वर्षों में एक नया कीर्तिमान रच दिया।