जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर अनिराज नायडू हत्याकांड के फरार आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिपकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे उसके ठिकाने से धर दबोचा।
अलमारी में छिपकर बैठा था आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिल शहर के एक मकान में छिपा हुआ है। जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो आरोपी खुद को बचाने के लिए कमरे की अलमारी में छिप गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
हथियारों का जखीरा बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से देशी पिस्टल, रिवॉल्वर, कट्टे, तलवार और एयर गन समेत हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में कारतूस और एक पासपोर्ट भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।