जापान के प्रसिद्ध माउंट फूजी पर एक पिता की गैर-जिम्मेदाराना हरकत सामने आई है। चढ़ाई के दौरान पिता अपने 7 साल के बेटे को 6500 फीट की ऊंचाई पर ‘यहीं रुको’ कहकर अकेला छोड़ गया और खुद दूसरे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया।
8 घंटे तक खौफ के साये में रहा बच्चा
मासूम बच्चा करीब 8 घंटे तक पहाड़ पर अकेला भटकता रहा, जिससे उसकी जान जोखिम में पड़ गई थी। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
घटना के बाद पुलिस ने पिता को कड़ी फटकार लगाई और उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाया। इस घटना ने पर्वतारोहण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है।